देश की खबरें | राहुल गांधी ने दिल्ली के अस्पताल में आग से बच्चों की मौत को ‘हृदय विदारक’ बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगने से सात नवजात शिशुओं की मौत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को इस घटना को ‘‘हृदय विदारक’’ बताया और घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

नयी दिल्ली, 26 मई दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगने से सात नवजात शिशुओं की मौत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को इस घटना को ‘‘हृदय विदारक’’ बताया और घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

उन्होंने अस्पताल में आग लगने से जान गंवाने वाले नवजात बच्चों के अभिभावकों के प्रति भी अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली में बेबी केयर अस्पताल में आग लगने से कई नवजात बच्चों की मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। सभी शोकाकुल माता-पिता और परिजनों को मेरी गहरी संवेदनाएं। घायल बच्चों के जल्द से जल्द स्वस्थ और सकुशल होने की आशा करता हूं।’’

अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में बच्चों के एक अस्पताल में आग लगने से सात नवजात शिशुओं की मौत हो गयी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि ‘बेबी केयर न्यू बॉर्न’ अस्पताल में शनिवार रात करीब 11:30 बजे आग लग गई और जल्द ही यह दो अन्य इमारतों में भी फैल गई।

संभागीय अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र अटवाल ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 16 गाड़ियों को लगाया गया।

उन्होंने बताया कि दो मंजिला इमारत में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट हुआ, जिससे आसपास की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\