देश की खबरें | राहुल रक्षा मामलों की संसदीय समिति की बैठकों में नहीं जाते, लेकिन सुरक्षा बलों का 'मनोबल' गिराने का काम कर रहे : नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को कहा कि वायनाड सांसद रक्षा मामलों की संसद की स्थायी समिति की ‘‘एक भी बैठक’’ में शामिल नहीं हुए, लेकिन देश का ‘‘मनोबल’’ गिराने और सशस्त्र बलों के शौर्य पर सवाल उठाने का काम लगातार कर रहे हैं।

नयी दिल्ली, छह जुलाई कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को कहा कि वायनाड सांसद रक्षा मामलों की संसद की स्थायी समिति की ‘‘एक भी बैठक’’ में शामिल नहीं हुए, लेकिन देश का ‘‘मनोबल’’ गिराने और सशस्त्र बलों के शौर्य पर सवाल उठाने का काम लगातार कर रहे हैं।

राहुल गांधी के रक्षा मामलों की संसद की स्थायी समिति की एक भी बैठक में शामिल न होने की खबर के बाद नड्डा की यह प्रतिक्रिया सामने आई है।

यह भी पढ़े | प्रियंका गांधी के बाद 35, लोधी एस्टेट होगा भाजपा के अनिल बलूनी का आवास.

भाजपा के इस हमले पर कांग्रेस की अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राहुल गांधी रक्षा मामलों की संसद की स्थायी समिति की एक भी बैठक में शामिल नहीं हुए। लेकिन दुख की बात है कि वे देश का मनोबल गिराने, सशस्त्र बलों के शौर्य पर सवाल उठाने के साथ-साथ वो सभी काम कर रहे हैं जो एक जिम्मेदार विपक्षी नेता को नहीं करने चाहिए।’’

यह भी पढ़े | Kanpur Encounter: यूपी पुलिस ने उन्नाव टोल प्लाजा पर विकास दुबे के फोटो च‍िपकाए, हिस्‍ट्री-शीटर को को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी.

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘राहुल गांधी का ताल्लुक उस गौरवशाली वंश परम्परा से है जहां रक्षा के लिए समिति नहीं बल्कि कमीशन मायने रखता है । कांग्रेस में कई ऐसे योग्य सदस्य हैं जो संसदीय मामलों की जानकारी रखते हैं लेकिन एक शाही परिवार कभी भी वैसे नेताओं को आगे बढ़ने नहीं देगा। ’’

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार की आलोचना करते रहते हैं। पूर्वी लद्दाख में सीमा पर चीन के साथ जारी गतिरोध पर भी उन्होंने सरकार के खिलाफ आक्रामक रवैया अपना रखा है। भाजपा ने इस मामले में पलटवार करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर सेनाओं का मनोबल गिराने का आरोप लगाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: लखनऊ में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

War Lockdown Notice PDF Goes Viral: व्हाट्सएप पर वायरल ‘वॉर लॉकडाउन नोटिस’ से मचा हड़कंप, सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान