देश की खबरें | राहुल ने पुनीत राजकुमार के निधन पर दुख जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता पुनीत राजकुमार के निधन पर दुख जताया और उनके परिवार एवं मित्रों के प्रति संवेदना प्रकट की।

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता पुनीत राजकुमार के निधन पर दुख जताया और उनके परिवार एवं मित्रों के प्रति संवेदना प्रकट की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार के परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना है। वह जल्द, बहुत जल्द चले गए।’’

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार के असामयिक निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर उनके मित्रों, प्रशंसकों और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दे।’’

गौरतलब है कि कन्नड़ फिल्मों के जाने-माने अभिनेता पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

राजकुमार (46) को सीने में दर्द की शिकायत के बाद शुक्रवार को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दिवंगत अभिनेता राजकुमार के बेटे पुनीत अपने प्रशंसकों के बीच ‘‘अप्पू’’ नाम से मशहूर थे।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\