देश की खबरें | राही ने महिला 25 मीटर पिस्टल में तीसरा राष्ट्रीय खिताब जीतकर दबदबा कायम किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौजूदा एशियाई खेलों की चैम्पियन राही सरनोबत ने सोमवार को यहां डॉ कर्णी सिंह परिसर में 64 वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप प्रतियोगिता (एनएससीसी) के आखिरी दिन महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में लगातार तीसरे साल खिताब जीतते हुए अपना दबदबा कायम रखा।

नयी दिल्ली, छह दिसंबर मौजूदा एशियाई खेलों की चैम्पियन राही सरनोबत ने सोमवार को यहां डॉ कर्णी सिंह परिसर में 64 वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप प्रतियोगिता (एनएससीसी) के आखिरी दिन महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में लगातार तीसरे साल खिताब जीतते हुए अपना दबदबा कायम रखा।

महाराष्ट्र की इस निशानेबाज ने लय में चल रही युवा खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए फाइनल में 37 अंक हासिल किये।

हाल ही में इस स्पर्धा में जूनियर विश्व चैंपियन का ताज पहनने वाली दिल्ली की 14 वर्षीय नाम्या कपूर ने 31 अंक के साथ रजत पदक जीता।

युवा ओलंपिक खेलों और 10 मीटर एयर पिस्टल की राष्ट्रीय चैंपियन हरियाणा की मनु भाकर ने 27  सटीक निशाने के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

नाम्या ने जूनियर महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता अपने नाम की। उन्होंने भाकर को शूट-ऑफ में 5-4 से हराया। इस स्पर्धा का कांस्य ईशा सिंह ने जीता।

राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में राइफल के मुकाबले भोपाल में हो रहे है।  ओडिशा की श्रियांका सदांगी ने महिलाओं की पहली 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन की चैम्पियन बनी। उन्होंने आठ महिला निशानेबाजों के फाइनल में 45 निशाने के साथ 454.9 अंक हासिल किये।

मध्य प्रदेश की मानसी कठैत ने 453.5 अंक के साथ रजत जबकि पश्चिम बंगाल की आयुषी पोद्दार ने 440.9 अंक के साथ कांस्य पदक जीता।

जूनियर महिला थ्री पोजीशन में हरियाणा की निश्चल ने फाइनल में 452.9 के नये रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। मध्य प्रदेश की आसी चौकसे 450.9 के साथ दूसरे जबकि पंजाब की सिफ्ट कौर समरा ने 440.7 के साथ कांस्य पदक जीता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान