खेल की खबरें | मेरी अनुपस्थिति में अच्छी तरह जिम्मेदारी निभायेगा रहाणे : कोहली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अजिंक्य रहाणे का समर्थन करते हुए कहा कि जब वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद पितृत्व अवकाश पर जायेंगे तो यह उप कप्तान टीम की अगुआई करने की जिम्मेदारी शानदार तरीके से निभायेगा।

एडीलेड, 16 दिसंबर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अजिंक्य रहाणे का समर्थन करते हुए कहा कि जब वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद पितृत्व अवकाश पर जायेंगे तो यह उप कप्तान टीम की अगुआई करने की जिम्मेदारी शानदार तरीके से निभायेगा।

कोहली ने कहा कि उनके और रहाणे के बीच रिश्ता ‘भरोसे और आपसी सम्मान’ का रहा है। वह गुरूवार से शुरू हो रहे दिन-रात्रि मैच के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के लिये घर लौट जायेंगे जिससे रहाणे बचे हुए तीन टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी निभायेंगे।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 1st Test 2020-21: एडीलेड टेस्ट के लिए टीम इंडिया की हुई घोषणा, देखें प्लेइंग एलेवेन.

यह पूछने पर कि उनकी अनुपस्थिति में रहाणे किस तरह का प्रदर्शन करेंगे तो उन्होंने कहा, ‘‘पहले तो हमारी इतने वर्षों में आपसी समझ बहुत अच्छी है और एक दूसरे का सम्मान करते हैं। हमने एक साथ बल्लेबाजी करते हुए काफी भागीदारियां निभायी हैं जो एक दूसरे पर भरोसे और समझ पर बनी हैं कि टीम के लिये क्या करने की जरूरत है। ’’

उनका मानना है कि दोनों जानते हैं कि यह टीम कैसे काम करती है। उन्होंने कहा, ‘‘दो अभ्यास मैचों, टूर मैचों में रहाणे ने काफी काम किया है, वह काफी संयमित दिखा और वह हमारी टीम की मजबूती को जानता है और हमें क्या करना चाहिए, यह भी। ’’

यह भी पढ़े | India vs Australia, 1st Test Match: मैच से पहले कंगारू टीम के कप्तान की बयानबाजी शुरू, कप्तान कोहली को लेकर कही ये बड़ी बात.

कोहली ने स्पष्ट किया कि रहाणे उनके द्वारा बनायी गयी रूपरेखा का पालन करेगा और जहां तक दोनों का संबंध है तो इसमें कोई अस्पष्टता नहीं है।

वह काफी आत्मविश्वास से भरे दिखे, उन्होंने कहा, ‘‘हम जिस टीम के साथ खेलते हैं, हम पहले ही उस रूपरेखा को जानते हैं और हम क्या करना चाहते हैं इसलिये हम बिलकुल ही समान स्तर पर हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि वह मेरी अनुपस्थिति में शानदार काम भी करेगा। ’’

कोहली जाने से पहले रहाणे के लिये मजबूत आधार बनाने पर ध्यान लगाये हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब तक मैं यहां हूं, मेरा ध्यान कप्तानी और नेतृत्व करने और बतौर खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर लगा है और मेरे जाने के बाद, मुझे पूरा भरोसा है कि रहाणे शानदार काम करेगा। ’’

उन्होंने साथ ही कहा, ‘‘मैं पहले भी कह चुका हूं कि मुझे लगता है कि यह उसका समय है कि वह व्यक्तिगत रूप से और फिर कप्तान के तौर पर भी शानदार प्रदर्शन करे। ’’

कोहली ने कहा, ‘‘मैं जब घर लौटूंगा तो वह अच्छा काम करेगा, हमारा उद्देश्य अच्छा प्रदर्शन करना और सुनिश्चित करना है कि हम प्रत्येक मैच में प्रतिस्पर्धा करें और श्रृंखला जीतें। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी