देश की खबरें | गेंदबाजों के कप्तान हैं रहाणे : ईशांत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का कहना है कि कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे गेंदबाजों के कप्तान हैं और अपने शांत स्वभाव और खिलाड़ियों से स्पष्ट संवाद के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी तीन मैचों में अच्छी कप्तानी करेंगे ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर भारत के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का कहना है कि कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे गेंदबाजों के कप्तान हैं और अपने शांत स्वभाव और खिलाड़ियों से स्पष्ट संवाद के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी तीन मैचों में अच्छी कप्तानी करेंगे ।

नियमित कप्तान विराट कोहली के पितृत्व अवकाश पर स्वदेश लौटने के कारण रहाणे बाकी तीन टेस्ट में भारत की कप्तानी करेंगे ।

बाजू में चोट के कारण आस्ट्रेलिया दौरे से बाहर ईशांत ने ‘ ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ से कहा ,‘‘ वह काफी चुप रहता है और आत्मविश्वास से ओतप्रोत है । मैं जरूर कहूंगा कि वह गेंदबाजों का कप्तान है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ जब भी हमने साथ खेला है और विराट मैदान पर नहीं है तो वह मुझसे पूछता है कि कैसी फील्ड चाहिये । कब गेंदबाजी करना चाहते हो वगैरह ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ वह कभी आदेश नहीं देता । उसे अच्छी तरह से पता है कि उसे टीम से क्या चाहिये ।’’

कोहली की गैर मौजूदगी में आस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ रहाणे की कप्तानी में भारत ने दोनों टेस्ट जीते हैं ।

ईशांत ने कहा ,‘‘ आपको उसकी कप्तानी से पता चल जायेगा कि वह कैसा इंसान है ।वह काफी शांत और स्थिर है । ऐसा नहीं है कि वह मजाकिया नहीं है । वह हमारे साथ काफी मजाक मस्ती करता है । वह दबाव के क्षणों में शांत रहता है । उसके साथ तनाव नहीं रहता और वह गेंदबाजों से बखूबी संवाद करता है ।’’

विराट कोहली के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ अगर कोई साझेदारी बन रही है और फील्डरों के करने के लिये कुछ नहीं है तो ऐसे में एक खिलाड़ी की ऊर्जा सारा परिदृश्य बदल देती है ।विराट ऐसी ऊर्जा का स्रोत है । उसकी ऊर्जा का कोई मुकाबला नहीं है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू