खेल की खबरें | राडूकानू अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली क्वालीफायर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दुनिया की 150वें नंबर की खिलाड़ी राडूकानू ने तोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता बेलिंडा बेंचिच को 6 . 3, 6 . 4 से मात दी ।
दुनिया की 150वें नंबर की खिलाड़ी राडूकानू ने तोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता बेलिंडा बेंचिच को 6 . 3, 6 . 4 से मात दी ।
कोरोना महामारी और हाई स्कूल की पढाई के कारण जून तक डेढ साल से एक भी मैच नहीं खेल सकी राडूकानू की रैंकिंग 350 के बाहर थी । ओपन युग की 1968 में शुरूआत के बाद वह अमेरिकी ओपन में अंतिम चार तक पहुंची शीर्ष 100 से बाहर की रैंकिंग वाली तीसरी महिला और चौथी क्वालीफायर है ।
अमेरिकी ओपन में अब तक खेले सभी 16 सेट उन्होंने जीते हैं । वह अब यूनान की मारिया सक्कारी से खेलेंगी जो इस साल फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में पहुंची थी ।
सक्कारी ने दो बार की ग्रैंडस्लैम उपविजेता कैरोलिना प्लिसकोवा को 6 . 4, 6 . 4 से हराया ।
दूसरे सेमीफाइनल में कनाडा की 19 वर्ष की लैला फर्नांडिस का सामना दूसरी रैंकिंग वाली बेलारूस की एरिना सबालेंका से होगा ।
पुरूष क्वार्टर फाइनल में ओलंपिक चैम्पियन और अमेरिकी ओपन 2020 उपविजेता अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने गैर वरीय लॉयड हैरिस को 7 . 6, 6 . 3, 6 . 4 से हराया । अब उनका सामना दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच या इटली के माटेओ बेरेटिनी से होगा । जोकोविच और बेरेटिनी क्वार्टर फाइनल में आमने सामने होंगे । विम्लबडन फाइनल में जोकोविच ने इसी प्रतिद्वंद्वी को हराया था ।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2021 10:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

