खेल की खबरें | ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके रेसवॉकर अक्षदीप ने अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पेरिस ओलंपिक के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुके पंजाब के अक्षदीप सिंह ने राष्ट्रीय ओपन पैदल चाल स्पर्धा में मंगलवार को यहां पुरूषों के 20 किलोमीटर वर्ग में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा ।

चंडीगढ, 30 जनवरी पेरिस ओलंपिक के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुके पंजाब के अक्षदीप सिंह ने राष्ट्रीय ओपन पैदल चाल स्पर्धा में मंगलवार को यहां पुरूषों के 20 किलोमीटर वर्ग में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा ।

रांची में राष्ट्रीय ओपन पैदल चाल स्पर्धा 2023 जीतकर ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाले अक्षदीप ने एक घंटे 19 मिनट 38 सेकेंड का समय निकालकर एक घंटे 19 मिनट 55 सेकेंड का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा।

उत्तराखंड के सूरज पंवार दूसरे स्थान पर रहे जिन्होंने पेरिस ओलंपिक का एक घंटे 20 मिनट 10 सेकेंड का क्वालीफाइंग स्तर पार किया। उन्होंने एक घंटे 19 मिनट 43 सेकेंड का समय निकाला । तीसरे स्थान पर रहे तमिलनाडु के सर्विन सबेस्टियन (एक घंटा 20 मिनट तीन सेकेंड) और चौथे स्थान पर रहे पंजाब के अर्शप्रीत सिंह (एक घंटा 20 मिनट चार सेंकेंड) भी पेरिस ओलंपिक के क्वालीफाइंग स्तर को हासिल करने में सफल रहे।

भारत के छह खिलाड़ियों ने पेरिस ओलंपिक में पुरूषों की 20 किमी पैदल चाल के लिये क्वालीफाई कर लिया है। प्रेमजीत सिंह बिष्ट और विकास सिंह भी क्वालीफाई कर चुके हैं । इन दोनों ने पिछले साल जापान में एशियाई पैदल चाल चैंपियनशिप के दौरान यह उपलब्धि हासिल की थी।

एक देश से तीन ही खिलाड़ी ट्रैक एवं फील्ड की व्यक्तिगत स्पर्धा में भाग ले सकते हैं और अब भारतीय एथलेटिक्स महासंघ को तय करना है कि इन छह में से कौन पेरिस जाएगा।

मुख्य एथलेटिक्स कोच राधाकृष्णन नायर ने कहा कि अंतिम चयन जून में किया जाएगा।

दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन टाइमिंग को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हुई। शुरुआत में एएफआई के ‘एक्स’ हैंडल पर डाले गए नतीजों के अनुसार शीर्ष दो धावकों ने ओलंपिक क्वालीफिकेशन स्तर हासिल किया लेकिन बाद में ‘चिप टाइमिंग’ से पता चला कि चार खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक का क्वालीफाइंग स्तर हासिल करने में सफल रहे।

अक्षदीप ने स्पर्धा के बाद कहा, ‘‘चोटों से बचने के लिए मुझे समझदारी से काम लेना होगा और आगामी हफ्तों में अपने प्रदर्शन के स्तर को बरकरार रखना होगा।’’

उत्तराखंड के देहरादून के समीप एक गांव के रहने वाले पंवार ने कहा, ‘‘आज का दिन मेरे लिए शानदार रहा। मैं चंडीगढ़ में आज 20 किमी पैदल चाल में एक घंटे 20 मिनट की बाधा को पार करने में सफल रहा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आगामी दिनों में मेरा काम अपनी फिटनेस के स्तर को बनाए रखना होगा।’’

महिला 20 किमी पैदल चाल में पंजाब की मंजू रानी ने एक घंटा 33 मिनट के निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीता। उत्तराखंड की पायल (एक घंटा 22 मिनट 28 सेकेंड) और उत्तर प्रदेश की मुनिता प्रजापति (एक घंटा 33 मिनट 14 सेकेंड) को क्रमश: रजत और कांस्य पदक मिला।

मंजू हालांकि एक घंटा 29 मिनट 20 सेकेंड के पेरिस खेलों के क्वालीफाइंग स्तर से काफी दूर रहीं।

हरियाणा की आरती ने अंडर-20 महिला 10 किमी पैदल चाल में 47 मिनट तीन सेकेंड के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। इसे पहले का राष्ट्रीय रिकॉर्ड 49 मिनट एक सेकेंड का था जो मानसी नेगी ने 2021 में बनाया था।

उत्तराखंड के हिमांशु कुमार ने अंडर-20 पुरुष 10 किमी पैदल चाल स्पर्धा का स्वर्ण पदक 41 मिनट 11 सेकेंड के समय के साथ जीता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान