एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आर माधवन ने की प्रियंका चोपड़ा जोनास की प्रशंसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता आर. माधवन ने प्रियंका चोपड़ा जोनास की हालिया फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ के विश्व स्तर पर सबसे अधिक ट्रेंड करने वाली फिल्म बनने पर उनकी सराहना की।

देश की खबरें | आर माधवन ने की प्रियंका चोपड़ा जोनास की प्रशंसा

नयी दिल्ली, छह जुलाई अभिनेता आर. माधवन ने प्रियंका चोपड़ा जोनास की हालिया फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ के विश्व स्तर पर सबसे अधिक ट्रेंड करने वाली फिल्म बनने पर उनकी सराहना की।

माधवन ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा किया, जिस पर ‘वन ऑन प्राइम वीडियो वर्ल्डवाइड’ लिखा था।

उन्होंने लिखा, ‘‘आप पर गर्व है कि आपने नई ऊंचाइयों को छुआ और वो सब किया जिसका हम सपना देखते हैं। फिल्म में आपका काम शानदार है। आपकी जीत खुद की जीत सी लगती है।’’

प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में माधवन को धन्यवाद देते हुए लिखा, ‘‘धन्यवाद दोस्त। आपके उत्साहवर्धक शब्दों का आभार।’’

मशहूर फिल्म ‘नोबडी’ के निदेशक इलिया नैशुलर ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। यह फिल्म दो जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई।

इस फिल्म में जॉन सीना और इद्रिस एल्बा ने भी अभिनय किया हैं। प्रियंका ने इसमें एमआई-छह एजेंट नोएल बिसेट की भूमिका निभाई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2025 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).