देश की खबरें | आर. माधवन फिल्म एंड टीवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के नए अध्यक्ष नामित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता-फिल्मनिर्माता आर. माधवन को शुक्रवार को पुणे स्थित फिल्म एंड टीवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) और उसकी शासी परिषद का अध्यक्ष नामित किया गया।

नयी दिल्ली, एक सितंबर अभिनेता-फिल्मनिर्माता आर. माधवन को शुक्रवार को पुणे स्थित फिल्म एंड टीवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) और उसकी शासी परिषद का अध्यक्ष नामित किया गया।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक्स (पू्र्व में ट्विटर) पर यह जानकारी साझा करते हुए अभिनेता को बधाई दी। माधवन ने 'रॉकेटरी : द नांबी इफेक्ट' के साथ निर्देशन की पारी भी शुरू की। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा, '' अभिनेता माधवन जी को एफटीआईआई और शासी परिषद का अध्यक्ष नामित किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं।''

उन्होंने कहा, ''मैं आश्वस्त हूं कि आपका विशाल अनुभव और मजबूत सिद्धांत संस्थान में सकरात्मक बदलाव लाएंगे और उसे नई ऊंचाईयों पर पहुंचाएंगे। आपको मेरी ओर से शुभकामनाएं।''

माधवन (53) ने इस मौके के लिए मंत्री का धन्यवाद दिया।

अभिनेता ने एक्स पर कहा, ''इस सम्मान और शुभकामनाओं के लिए अनुराग ठाकुर जी आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा।''

एफटीआईआई के अध्यक्ष के तौर पर माधवन फिल्मनिर्माता शेखर कपूर की जगह लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें