खेल की खबरें | ऐमा नवारो के खिलाफ हार के साथ क्वितोवा ने विंबलडन को अलविदा कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चेक गणराज्य की 35 साल की क्वितोवा को 10वीं वरीय नवारो के खिलाफ सीधे सेट में 3-6, 1-6 से हार का सामना करना पड़ा।
चेक गणराज्य की 35 साल की क्वितोवा को 10वीं वरीय नवारो के खिलाफ सीधे सेट में 3-6, 1-6 से हार का सामना करना पड़ा।
वर्ष 2011 और 2014 में यहां खिताब जीतने वाली क्वितोवा ने सितंबर में होने वाले अमेरिकी ओपन के बाद डब्ल्यूटीए टूर को अलविदा कहने की योजना बनाई है।
भावुक क्वितोवा ने मैच के बाद कोर्ट पर दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘यह जगह मेरे लिए सबसे अच्छी यादें समेटे हुए है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कभी विंबलडन जीतने का सपना नहीं देखा था और मैंने इसे दो बार जीता। यह बेहद खास बात है।’’
क्वितोवा ने कहा, ‘‘मुझे विंबलडन की कमी खलेगी। मुझे टेनिस की कमी खलेगी, मुझे आप प्रशंसकों की कमी खलेगी लेकिन मैं जीवन के अगले अध्याय के लिए भी तैयार हूं।’’
वाइल्ड कार्ड आमंत्रण पर यहां खेलने वाली क्वितोवा मातृत्व अवकाश के कारण पिछले साल के टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाईं थी।
क्वितोवा ने 2011 में यहां फाइनल में मारिया शारापोवा को 6-3, 6-4 जबकि 2014 में फाइनल में युगिनी बुचार्ड को 6-3, 6-0 से हराया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

