देश की खबरें | हिंसा छोड़ें, हम आपकी नौकरी और रोजगार दिलवाने में मदद करेंगे : सिन्हा ने आंतकवादियों से कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को स्थानीय आतंकवादियों से हिंसा का रास्ता छोड़ने की अपील करते हुए वादा किया कि वह उन्हें नौकरी और रोजगार दिलाने में मदद करेंगे।
श्रीनगर, दो अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को स्थानीय आतंकवादियों से हिंसा का रास्ता छोड़ने की अपील करते हुए वादा किया कि वह उन्हें नौकरी और रोजगार दिलाने में मदद करेंगे।
वह दक्षिण कश्मीर के आतंकवाद से प्रभावित शोपियां जिले में महत्वाकांक्षी ‘गांव लौटो’ कार्यक्रम के तीसरे चरण की शुरुआत करने के बाद बोल रहे थे।
सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग, खास तौर से युवा प्रगति और विकास के पथ पर चलना चाहते हैं और रास्ता भटक गए युवाओं से अनुरोध है कि सभी हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौट आएं।
उन्होंने कहा, ‘‘सरकार नौकरियों और रोजगार के अवसरों के साथ मदद करने को तैयार है।’’
उपराज्यपाल ने कहा कि प्रधान जम्मू-कश्मीर के देश के सबसे विकसित केन्द्र शासित प्रदेशों में से एक बनाने के लिए अथक परिश्रम करेगा।
उन्होंने कहा कि प्रशासन केन्द्र शासित प्रदेश को विकास और समृद्धि का आदर्श बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2020 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

