खेल की खबरें | क्विंटन डी कॉक थ्रीटीसी सोलिडरिटी कप से हटे, तेंबा बावुमा करेंगे काइट्स की कप्तानी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका ने नये प्रारुप में खेले जा रहे तीन टीमों की क्रिकेट टूर्नामेंट (3टीसी) सोलिडैरिटी कप में काइट्स टीम के कप्तान क्विटन डी कॉक ने अपना नाम वापस ले लिया।

जोहानिसबर्ग, 18 जुलाई दक्षिण अफ्रीका ने नये प्रारुप में खेले जा रहे तीन टीमों की क्रिकेट टूर्नामेंट (3टीसी) सोलिडैरिटी कप में काइट्स टीम के कप्तान क्विटन डी कॉक ने अपना नाम वापस ले लिया।

इस टूर्नामेंट के जरिये देश में शनिवार को कोविड-19 के कारण निलंबित रहने के बाद फिर से क्रिकेट सत्र की शुरूआत हो रही है।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने शुरू की यूएई जाने की तैयारी.

डी कॉक की गैरमौजूदगी में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज तेंबा बावुमा काइट्स की कप्तानी करेंगे जबकि टीम में उनकी जगह विकेटकीपर रयान रिकेल्टन को शामिल किया गया है।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने ट्वीट कर बताया, ‘‘काइट्स के कप्तान क्विंटन डी कॉक व्यक्तिगत कारणों से टूर्नामेंट से हट गये हैं। ’’

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने धोनी की जमकर की प्रसंशा, यहां पढ़ें क्या कहा.

नये प्रारूप के तहत दक्षिण अफ्रीका के 24 शीर्ष क्रिकेटर तीन टीमों में होंगे । ये टीमें ईगल्स, किंगफिशर्स और काइट्स हैं

मैच में 18 -18 ओवर के दो हाफ होंगे। हर टीम को 12 ओवर मिलेंगे जो छह छह ओवर में बंटे होंगे । ये छह छह ओवर अलग अलग टीमें फेकेंगी । ड्रा से तय होगा कि पहले बल्लेबाजी कौन करेगा ।

मैच के दौरान हर टीम को दो पारियों में बल्लेबाजी करनी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\