कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने नेपाल संसद में नक्शे से जुड़े विधेयक के पारित होने पर केंद्र सरकार पर उठाया सवाल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने नेपाली संसद में विवादित नक्शे से जुड़े विधेयक के पारित होने की पृष्ठभूमि में रविवार को आरोप लगाया कि दोनों देशों के बीच रिश्तों में आई कड़वाहट से केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशलता पर सवाल खड़ा होता है.

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली, 14 जून: कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने नेपाली संसद में विवादित नक्शे से जुड़े विधेयक के पारित होने की पृष्ठभूमि में रविवार को आरोप लगाया कि दोनों देशों के बीच रिश्तों में आई कड़वाहट से केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशलता पर सवाल खड़ा होता है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इस मामले पर कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष को विश्वास में ले तथा दोनों देशों की सरकारें बातचीत के माध्यम से तत्काल इस मामले का समाधान करें.

गौरतलब है कि नेपाल की संसद ने शनिवार को देश के राजनीतिक नक्शे को संशोधित करने से जुड़े एक विधेयक को पारित करते हुए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा इलाकों पर दावा किया. भारत दशकों से इन क्षेत्रों को अपना मानता रहा है.

यह भी पढ़ें: नेपाल नक्शा मामले पर भारत ने दी प्रतिक्रिया, कहा- यह ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित नहीं, इसे स्वीकार नहीं कर सकते

इस मामले पर सिंघवी ने ‘पीटीआई-’ के साथ बातचीत में कहा, "भारत एवं नेपाल के पुरातन और आधुनिक घनिष्ठ संबंधों की जो विरासत है, उस संदर्भ में ये गतिविधियां अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं. कारण चाहे कुछ भी हों, चाहे चीन का गलत हस्तक्षेप हो, नेपाल की निजी आंतरिक राजनीतिक जरूरतें हों या दोनों देशों में संवादहीनता हो. लेकिन किसी को भी इस दयनीय स्थिति के लिए उपयुक्त कारण नहीं माना जा सकता."

 

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs Nepal, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: लगातार तीसरा मुकाबला जीतकर वेस्टइंडीज सुपर 8 में मारी एंट्री, नेपाल हुआ टूर्नामेंट से बाहर; यहां देखें WI बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: मुंबई में नेपाल ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 134 रनों का लक्ष्य, दीपेंद्र सिंह ऐरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Live Score Update: मुंबई में वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Pitch Report And Weather Update: वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\