विदेश की खबरें | वेल्स में महात्मा गांधी की प्रतिमा के भविष्य पर सवालिया निशान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन में औपनिवेशिक और दास व्यापार के इतिहास की वेल्स सरकार द्वारा समीक्षा किए जाने के बाद वहां महात्मा गांधी की एक प्रतिमा के भविष्य को लेकर सवालिया निशान लग गया है। समीक्षा के बाद उन स्मारकों की सूची तैयार की गयी है, जिन पर फिर से विचार किए जाने की आवश्यकता है।

लंदन, 28 नवंबर ब्रिटेन में औपनिवेशिक और दास व्यापार के इतिहास की वेल्स सरकार द्वारा समीक्षा किए जाने के बाद वहां महात्मा गांधी की एक प्रतिमा के भविष्य को लेकर सवालिया निशान लग गया है। समीक्षा के बाद उन स्मारकों की सूची तैयार की गयी है, जिन पर फिर से विचार किए जाने की आवश्यकता है।

'द स्लेव ट्रेड एंड द ब्रिटिश एम्पायर: एन ऑडिट ऑफ कमीशन ऑफ वेल्स' नामक रिपोर्ट इसी सप्ताह जारी हुयी। इसमें युद्ध के समय के ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल के अलावा रॉबर्ट क्लाइव की स्मृति को भी सूची में शामिल किया गया है। क्लाइव को भारत में ब्रिटेन के उपनिवेश की स्थापना में भूमिका के लिए ‘भारत के क्लाइव’ के रूप में भी संदर्भित किया गया है।

यह भी पढ़े | Coronavirus: चीनी वैज्ञानिकों का दावा- पूरी दुनिया में भारत से कोरोना महामारी फैला.

वेल्स में महात्मा गांधी की एक कांस्य प्रतिमा है। 2017 में भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के नेता की 148 वीं जयंती के अवसर पर इस प्रतिमा का अनावरण किया गया था।

समीक्षा में उन्हें ऐसे लोगों की श्रेणी में शामिल किया गया है जिन पर ‘विचार करने की आवश्यकता है।"

यह भी पढ़े | WHO ने कहा, वुहान कोरोना वायरस का स्रोत नहीं है.

कई इतिहासकर उनके 1896 के एक भाषण को लेकर सवाल कर रहे हैं। ऐसे लोगों का दावा है कि महात्मा गांधी का मानना था कि भारतीय लोग अश्वेत अफ्रीकियों से बेहतर हैं।

समीक्षा की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘... इसके बाद भी भारत में महात्मा गांधी के नेतृत्व ने नेल्सन मंडेला सहित कई अफ्रीकी नेताओं को प्रेरित किया। 1993 में डेसमंड टूटू ने पीटरमैरिट्जबर्ग में गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण किया था।’’

सूची में महात्मा गांधी को शामिल किया जाना मुख्य रूप से लीसेस्टर और मैनचेस्टर में इसी तरह की मूर्तियों के खिलाफ कुछ ऑनलाइन अभियानों से जुड़ा हुआ है। हालांकि ऐसे अभियानों के खिलाफ बड़े पैमाने पर जवाबी अभियान भी चलाए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू