देश की खबरें | प्रश्नकाल सरकार की जवाबदेही तय कराने वाले गिने-चुने बचे विकल्पों में से एक हैः ओब्रायन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डेरेक ओब्रायन ने शुक्रवार को कहा कि प्रश्नकाल विपक्ष के पास सरकार को जवाबदेह ठहराने के लिए अब भी उपलब्ध कुछ विकल्पों में से एक है।

नयी दिल्ली, 18 जुलाई तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डेरेक ओब्रायन ने शुक्रवार को कहा कि प्रश्नकाल विपक्ष के पास सरकार को जवाबदेह ठहराने के लिए अब भी उपलब्ध कुछ विकल्पों में से एक है।

राज्यसभा में तृणमूल के नेता ने एक 'ब्लॉगपोस्ट' में कहा कि विपक्षी दलों की मांग के अनुसार, पहलगाम आतंकवादी हमले और उसके बाद की घटनाओं पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र नहीं बुलाया गया, क्योंकि सरकार को कठिन सवालों का सामना करना पड़ता।

ओब्रायन का कहना है कि आगामी सोमवार से शुरू होने वाले मानसून सत्र की तारीखों की घोषणा सत्र से 45 दिन पहले की गई थी, जबकि आमतौर पर सत्रों के कार्यक्रम 18 से 20 दिन पहले घोषित किए जाते हैं।

तृणमूल नेता ने आरोप लगाया कि सरकार दिसंबर, 2023 से विपक्ष द्वारा प्रस्तावित एक भी चर्चा (किसी भी नियम के तहत) की अनुमति देने से कतराती रही है।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘एक संदिग्ध रिकॉर्ड है। आगामी 21 दिवसीय सत्र में हम क्या उम्मीद कर सकते हैं?’’

ओ'ब्रायन ने कहा, ‘‘पिछले डेढ़ साल से महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए नोटिस स्वीकार नहीं किए जाने के कारण, प्रश्नकाल हमारे संसदीय लोकतंत्र में इस सरकार को जवाबदेह ठहराने के लिए उपलब्ध कुछ विकल्पों में से एक है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है