जरुरी जानकारी | रिण खाते की गुणवत्ता, ग्राहकों, कम्रचारियों की सुरक्षा शीर्ष प्राथमिकता: एसबीआई चेयरमैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नव नियुक्त चेयरमैन दिनेश खारा ने बुधवार को कहा कि बैंक के रिण खातों की गुणवत्ता और ग्राहकों तथा कर्मचारियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुंबई, सात अक्ट्रबर देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नव नियुक्त चेयरमैन दिनेश खारा ने बुधवार को कहा कि बैंक के रिण खातों की गुणवत्ता और ग्राहकों तथा कर्मचारियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

खारा ने बुधवार को ही स्टेट बैंक के चेयरमैन का कार्यभार संभाला है। उन्होंने कहा कि बैंक अपने ग्राहकों को बेहतर अनुभव दिलाने के लिये लगातार काम करता रहेगा। खारा ने बैंक में रजनीश कुमार का स्थान लिया है।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out At Petrol Pump in Bhubaneswar: भुवनेश्वर में राजभवन के पास पेट्रोल पंप में लगी आग, 3 लोग घायल.

खारा ने बैंक के चेयरमैन का कार्यभार संभालने के मौके पर कहा, ‘‘उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता अपने कर्मचारियों और ग्राहकों की सुरक्षा है। इसके साथ ही कर्ज खातों की गुणवत्ता को बनाये रखना है जिसे हमने अभी तक बनाये रखा है। हम चाहते हैं कि हम ऐसी स्थिति में हों कि यदि किसी को जरूरत पड़ती है तो हम उसकी मदद कर सकें।’’

उन्होंने कहा कि यदि कोविड- 19 की वजह से कंपनियों को किसी प्रकार की समस्या आड़े आ रही है तो बैंक को रिजर्व बैंक द्वारा तय किये गये मानदंडों के दायरे में रहते हुये उनकी आगे बढ़कर मदद करने में प्रसन्नता होगी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बीजेपी को दूसरा झटका, उषा विद्यार्थी एलजेपी में शामिल.

रिजर्व बैंक ने कोविड- 19 से दबाव में आई कंपनियों और व्यक्तिगत कर्जदारों के कर्ज की एकबारगी पुनर्गठन योजना को अनुमति दी है।

सरकार ने खारा को तीन साल के लिए स्टेट बैंक का चेयरमैन नियुक्त किया है।

उन्होंने कहा कि बैंक में रिण के एकबारगी पुनर्गठन को लेकर स्थिति नियंत्रण के दायरे में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब बात कार्पोरेट रिण पुनर्गठन की हो तो मेरा मानना है कि वर्तमान में हमने नहीं देखा है कि कई कंपनियां इसके लिये आगे आ रही हैं, कुछ ही हैं जो आरहे हैं। जितनी संख्या हमने देखी है यह बहुत अलग नहीं है। मैं कहूंगा कि यह सब हमारे व्यवस्थित दायरे में ही है।’’

बैंक ने हाल ही में अपने खुदरा ग्राहकों के लिये रिण पुनर्गठन की उनकी पात्रता का पता लगाने के लिये एक वेबसाइट की शुरुआत की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ