देश की खबरें | उत्तीर्ण कैडेटों को सैन्य नेताओं के रूप में पेशेवर मानकों के साथ जीना चाहिए : लेफ्टिनेंट जनरल भिंडर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण पश्चिम कमान के जनरल कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह भिंडर ने शनिवार को यहां उत्तीर्ण होने वाले भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) कैडेट्स को उन महान परंपराओं को बनाए रखने और नैतिक और पेशेवर मानकों के साथ जीने के लिए कहा जो उन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श बनाती हैं।

देहरादून, 11 जून दक्षिण पश्चिम कमान के जनरल कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह भिंडर ने शनिवार को यहां उत्तीर्ण होने वाले भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) कैडेट्स को उन महान परंपराओं को बनाए रखने और नैतिक और पेशेवर मानकों के साथ जीने के लिए कहा जो उन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श बनाती हैं।

अकादमी के कुछ महान पूर्व छात्रों का नाम लेते हुए भिंडर ने कहा ''आप फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ जैसे सैन्य नेताओं और मेजर सोमनाथ शर्मा, द्वितीय लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल और कैप्टन विक्रम बत्रा जैसे योद्धाओं की परंपरा में चलेंगे।''

उन्होंने शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी से पास आउट हुए और अपने-अपने देशों की सेनाओं में शामिल हुए 377 युवा अफसरों को संबोधित करते हुए कहा ''उनका सम्मान करने का सबसे अच्छा तरीका नैतिक और पेशेवर मानकों के साथ रहना है जो आपको आने वाली पीढ़ी के लिए आदर्श बनाते हैं।''

उत्तीर्ण कैडेट्स की संख्या में भारत के 288 कैडेट और अफगानिस्तान सहित आठ मित्र देशों के 89 कैडेट शामिल हैं।

उन्होंने कहा ‘‘आईएमए सिर्फ सीखने की एक अच्छी संस्था नहीं है। यह उन मूल्यों की संरक्षक है, जिन्होंने सात दशकों से अधिक समय तक इस देश के सैन्य नेताओं को आकार देने वाले अधिकारियों को आकार दिया है।''

उन्होंने कहा कि दुनियाभर में युद्ध की गतिशीलता बदल रही है। इसका अधिकांश हिस्सा प्रौद्योगिकी द्वारा संचालित है।

लेफ्टिनेंट जनरल भिंडर ने कहा कि सेना में रहना सबसे अच्छा पेशा है जो आपको परोपकार के साथ राष्ट्र की सेवा करने का मौका देता है।

प्रतिष्ठित स्वॉर्ड ऑफ ऑनर अकादमी कैडेट एडजुटेंट मौसम वत्स को मिला, जबकि अकादमी के अवर अधिकारी नीरज सिंह पपोला को स्वर्ण पदक मिला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now