विदेश की खबरें | क्वाड विदेश मंत्रियों ने समूह को और अधिक प्रभावशाली बनाने पर विचार-विमर्श किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने मंगलवार को व्यापक चर्चा की, जिसमें विभिन्न वैश्विक चुनौतियों से निपटने में चार देशों के समूह को अधिक प्रभावशाली बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
वाशिंगटन, एक जुलाई क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने मंगलवार को व्यापक चर्चा की, जिसमें विभिन्न वैश्विक चुनौतियों से निपटने में चार देशों के समूह को अधिक प्रभावशाली बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
बताया जा रहा है कि बैठक में, इस वर्ष के अंत में भारत में होने वाले क्वाड के वार्षिक शिखर सम्मेलन के एजेंडे पर भी विचार-विमर्श किया गया।
अमेरिका की राजधानी में हुई बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और उनके जापानी समकक्ष ताकेशी इवाया ने भाग लिया।
सोशल मीडिया पोस्ट में जयशंकर ने बैठक को "बहुत सार्थक" बताया।
उन्होंने कहा, "इस बात पर चर्चा हुई कि क्वाड को समकालीन अवसरों और चुनौतियों पर कैसे अधिक केंद्रित और प्रभावशाली बनाया जाए।"
जयशंकर ने कहा, "आज की यह बैठक हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक स्थिरता को मजबूत करेगी तथा इसे स्वतंत्र और खुला बनाए रखेगी।"
भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान से मिलकर बना क्वाड एक प्रमुख समूह के रूप में उभरा है, जो मुख्य रूप से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 11:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

