विदेश की खबरें | कतर की सैन्य सरकार, विद्रोही समूह ने शपथपत्र पर हस्ताक्षर किए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चाड में संघर्षरत सैन्य सरकार और कुछ विद्रोही समूहों ने कतर में सोमवार को एक शपथपत्र पर हस्ताक्षर किए।
दुबई, आठ अगस्त चाड में संघर्षरत सैन्य सरकार और कुछ विद्रोही समूहों ने कतर में सोमवार को एक शपथपत्र पर हस्ताक्षर किए।
उन्होंने अफ्रीकी देश में इस महीने होने वाली राष्ट्रीय सुलह वार्ता के मद्देनजर शपथपत्र पर हस्ताक्षर किए।
बहरहाल, मुख्य विद्रोही समूह ‘फ्रंट फॉर चेंज एंड कॉन्कोर्ड इन चाड’ शपथपत्र की शर्तों पर राजी नहीं हुआ और उसने इस पर हस्ताक्षर नहीं किए।
दोहा में हुए समझौते की शर्तों के तहत जिन लोगों ने इस पर हस्ताक्षर किए हैं वे चाड की राजधानी एन’जमेना में 20 अगस्त को होने वाली वार्ता के मद्देनजर संघर्ष विराम पर राजी हो गए हैं।
चाड की सैन्य सरकार पड़ोसी देशों में ‘‘हस्ताक्षर करने वाले समूहों के खिलाफ कोई भी सैन्य या पुलिसिया कार्रवाई न करने’’ पर राजी हो गयी है।
चाड के मुख्य विद्रोही समूह पर लंबे समय तक देश के राष्ट्रपति रहे इदरिस डेबी इटनो की 2021 में हत्या करने का आरोप है।
‘अल जजीरा’ समाचार चैनल ने जुलाई में बताया था कि 20 से अधिक विद्रोही समूह दोहा वार्ता से पीछे हट गए हैं। उन्होंने सैन्य सरकार पर ‘‘उत्पीड़न, धमकियां और भ्रामक सूचनाएं’’ देने का आरोप लगाया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)