देश की खबरें | कतर के दूत ने विदेश मंत्रालय के अधिकारी से अफगानिस्तान पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कतर के दूत मुतलाक बिन माजिद अल-कहतानी और विदेश मंत्रालय (एमईए) में संयुक्त सचिव जे पी सिंह के बीच अफगानिस्तान में उभरती स्थिति पर शुक्रवार को वार्ता हुई।

नयी दिल्ली, छह अगस्त कतर के दूत मुतलाक बिन माजिद अल-कहतानी और विदेश मंत्रालय (एमईए) में संयुक्त सचिव जे पी सिंह के बीच अफगानिस्तान में उभरती स्थिति पर शुक्रवार को वार्ता हुई।

आतंकवाद विरोधी और संघर्ष समाधान की मध्यस्थता के लिए कतर के विदेश मंत्री के विशेष दूत अल-कहतानी भारत के दौरे पर हैं।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘अल-कहतानी ने संयुक्त सचिव (पाकिस्तान-अफगानिस्तान-ईरान) जे पी सिंह से मुलाकात की और अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति और अफगान शांति प्रक्रिया में हालिया घटनाक्रम पर विचारों का आदान-प्रदान किया।’’

कतर की राजधानी दोहा अंतर-अफगान शांति वार्ता का स्थल रही है। खाड़ी देश अफगान शांति प्रक्रिया में भूमिका निभा रहा है।

दूत ने विदेश मंत्रालय में सचिव (कांसुलर, पासपोर्ट और वीजा और प्रवासी भारतीय मामलों के विभाग) संजय भट्टाचार्य से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।

कतर के दूत शनिवार को विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान