देश की खबरें | कतर की अदालत जेल में बंद आठ भारतीयों से जुड़े मामले में इस महीने फैसला सुना सकती है: विदेश मंत्रालय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कतर की एक अदालत भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों से जुड़े एक मामले में इस महीने फैसला सुना सकती है। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।
नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर कतर की एक अदालत भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों से जुड़े एक मामले में इस महीने फैसला सुना सकती है। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।
भारतीय कर्मी वहां अगस्त 2022 से हिरासत में हैं। उनके खिलाफ आरोपों को कतर के अधिकारियों ने सार्वजनिक नहीं किया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि मामले में सातवीं सुनवाई तीन अक्टूबर को हुई थी और भारत ‘कोर्ट ऑफ फर्स्ट इन्स्टेंस’ में कार्यवाही पर नजर रख रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘हम समझते हैं कि फैसला इस महीने के अंत में आ सकता है।’’
क्या कतर के अधिकारियों ने अदालत में कर्मियों के खिलाफ आरोप प्रस्तुत किये, इस प्रश्न पर बागची ने कहा, ‘‘हां, सुनवाई के तहत आरोप प्रस्तुत किये गये, लेकिन मैं इसके विधिक हिस्से में नहीं जाना चाहूंगा।’’
आठों भारतीय निजी कंपनी दहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजीस एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज के लिए काम कर रहे थे।
कतर में भारत के राजदूत ने एक अक्टूबर को जेल में इन कर्मियों से मुलाकात की थी।
बागची ने कहा, ‘‘उन्हें अदालत में कानूनी प्रतिनिधित्व मिला है। हम अब अदालत के फैसले का इंतजार कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि वे भारत लौट सकेंगे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2023 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

