जरुरी जानकारी | पीवीआर का अगले 15 महीनों में 100 नए स्क्रीन जोड़ने का इरादा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सिनेमाघरों का संचालन करने वाली कंपनी पीवीआर का वित्त वर्ष 2023-24 के अंत तक 1,000 स्क्रीन के परिचालन का इरादा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कंपनी अगले 15 महीनों में 100 नए स्क्रीन जोड़ने वाली है।
नयी दिल्ली, नौ जनवरी सिनेमाघरों का संचालन करने वाली कंपनी पीवीआर का वित्त वर्ष 2023-24 के अंत तक 1,000 स्क्रीन के परिचालन का इरादा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कंपनी अगले 15 महीनों में 100 नए स्क्रीन जोड़ने वाली है।
पीवीआर के संयुक्त प्रबंध निदेशक संजीव कुमार बिजली ने सोमवार को कहा कि अपने बेड़े में 100 नए स्क्रीन जोड़ने के लिए कंपनी करीब 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने सोमवार को ही 900 स्क्रीन का मुकाम हासिल किया।
बिजली ने कहा कि अपनी विस्तार योजना के तहत पीवीआर का दक्षिण एवं पूर्वी राज्यों के नए शहरों में कदम रखने पर जोर रहेगा। उन्होंने कहा, "हमारी नजर छोटे शहरों पर है जहां मल्टीप्लेक्स सिनेमाघर नहीं हैं और वहां पर व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।"
उन्होंने कहा कि पीवीआर अपनी विस्तार योजना के तहत मौजूदा तिमाही में ही 30 नए स्क्रीन जोड़ने की योजना पर काम कर रही है। उन्होंने कहा, "हमारा इरादा वर्ष 2023-24 के अंत तक स्क्रीन की संख्या को बढ़ाकर 100 तक पहुंचाने का है।"
पीवीआर की भारत के अलावा श्रीलंका में भी आंशिक मौजूदगी है जहां पर वह नौ स्क्रीन संचालित करती है। हालांकि बिजली ने कहा कि कंपनी का अन्य देशों में विस्तार का कोई इरादा नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)