जरुरी जानकारी | पीवीआर आईनॉक्स को पहली तिमाही में 81.6 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सिनेमाघर चलाने वाली पीवीआर आईनॉक्स को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 81.6 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, एक अगस्त सिनेमाघर चलाने वाली पीवीआर आईनॉक्स को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 81.6 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पूर्व में पीवीआर लिमिटेड के नाम से प्रसिद्ध कंपनी ने जून, 2022 तिमाही में 53.4 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
आईनॉक्स ने शेयर बाजार को बताया कि उसकी परिचालन आय 1,304.9 करोड़ रुपये रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 981.4 करोड़ रुपये थी।
कंपनी ने कहा, “पीवीआर आईनॉक्स के विलय की तिथि एक जनवरी, 2023 मानी गई है। इसलिए पीवीआर और आईनॉक्स का वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही और चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का परिणाम विलय आधार पर दिया गया। इनकी तुलना वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही से नहीं की जानी चाहिए।”
पीवीआर आईनॉक्स की कुल आय जून तिमाही में 1,329.8 करोड़ रुपये और कुल व्यय 1,437.7 करोड़ रुपये रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2023 10:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

