विदेश की खबरें | यूक्रेन युद्ध समाप्त करवाने के नेक मिशन के लिए पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप को धन्यवाद दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन और रूस के बीच लड़ाई को समाप्त करने के "नेक मिशन" के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विश्व भर के नेताओं को धन्यवाद दिया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मॉस्को, 14 मार्च रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन और रूस के बीच लड़ाई को समाप्त करने के "नेक मिशन" के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विश्व भर के नेताओं को धन्यवाद दिया है।

पुतिन ने यूक्रेन के युद्धविराम प्रस्ताव पर पहली बार सार्वजनिक टिप्पणी करते हुए बृहस्पतिवार को ये बातें कहीं।

पुतिन ने बृहस्पतिवार को पुष्टि की कि रूस युद्धविराम पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन इसकी शर्तें स्पष्ट होनी चाहिए।

‘आर.टी. न्यूज’ की खबर के अनुसार, पुतिन ने जुलाई 2024 में ही कहा था कि मॉस्को अल्पकालिक युद्ध विराम में रुचि नहीं रखता है, बल्कि संघर्ष के कारणों का समाधान करने के लिए तैयार है।

सऊदी अरब में मंगलवार को अपने-अपने प्रतिनिधिमंडलों के बीच बैठक के बाद वाशिंगटन और यूक्रेन दोनों ने 30 दिन के अस्थायी युद्धविराम का समर्थन किया।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे पहले कि इस बात का आकलन करूं कि मैं युद्ध विराम के लिए यूक्रेन की तत्परता को किस प्रकार देखता हूं, मैं सबसे पहले यूक्रेन में संघर्ष के समाधान पर इतना ध्यान देने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद देना चाहूंगा।’’

पुतिन ने कहा, ‘‘हम सभी के पास निपटने के लिए पर्याप्त मुद्दे हैं। लेकिन कई राष्ट्राध्यक्ष, चीन के राष्ट्रपति, भारत के प्रधानमंत्री, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीकी गणराज्य के राष्ट्रपति इस मुद्दे से निपटने में अपना मूल्यवान समय लगा रहे हैं। हम उन सभी के आभारी हैं।’’

फरवरी 2022 में यूक्रेन में संघर्ष शुरू होने के बाद से प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन के साथ-साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से कई बार बात की है।

पिछले महीने ‘व्हाइट हाउस’ में ट्रंप के साथ बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया था कि रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष में भारत ‘तटस्थता’ का रुख नहीं अपनाए है।

प्रधानमंत्री ने कहा था, ‘‘भारत शांति का पक्षधर है। मैं राष्ट्रपति पुतिन से पहले ही कह चुका हूं कि यह युद्ध का युग नहीं है। मैं राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा किए गए प्रयासों का समर्थन करता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\