एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पुतिन ने यूक्रेन के साथ ‘‘बिना किसी पूर्व शर्त’’ के सीधी बातचीत का प्रस्ताव रखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुतिन ने रविवार सुबह क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास) में पत्रकारों से बातचीत के दौरान 2022 में रूस और यूक्रेन के बीच हुई शांति वार्ता को ‘‘पुनः आरंभ’’ करने का प्रस्ताव रखा।

विदेश की खबरें | पुतिन ने यूक्रेन के साथ ‘‘बिना किसी पूर्व शर्त’’ के सीधी बातचीत का प्रस्ताव रखा
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पुतिन ने रविवार सुबह क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास) में पत्रकारों से बातचीत के दौरान 2022 में रूस और यूक्रेन के बीच हुई शांति वार्ता को ‘‘पुनः आरंभ’’ करने का प्रस्ताव रखा।

पुतिन ने यह प्रस्ताव ऐसे समय में रखा है जब चार प्रमुख यूरोपीय देशों के नेता रूस पर 30 दिन के युद्ध-विराम पर सहमत होने का दबाव बना रहे हैं, ताकि संघर्ष को समाप्त करने के लिए शांति वार्ता हो सके।

फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और पोलैंड के नेताओं ने कहा कि सोमवार से युद्धविराम शुरू करने के उनके प्रस्ताव को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने ट्रंप को फोन करके इस संबंध में जानकारी दी थी।

पुतिन ने शनिवार को अपने वक्तव्य में इस नए युद्धविराम प्रस्ताव पर सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की, जबकि क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने शनिवार को ‘सीएनएन’ से कहा था कि मॉस्को इस पर विचार करेगा।

नाजी जर्मनी पर विजय की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर घोषित रूस के एकतरफा तीन दिवसीय युद्धविराम की अवधि शनिवार को समाप्त हो गई और यूक्रेन का कहना है कि रूसी सेना ने इस युद्धविराम का कई बार उल्लंघन किया।

अमेरिका ने मार्च में तत्काल एवं सीमित 30 दिवसीय युद्धविराम का एक प्रस्ताव रखा था जिसे यूक्रेन ने स्वीकार कर लिया था लेकिन क्रेमलिन ने अपनी पसंद के अनुसार युद्धविराम की शर्तों पर अधिक जोर दिया।

यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा ने शनिवार को कहा था कि यूक्रेन और उसके सहयोगी सोमवार से कम से कम 30 दिन के लिए रूस के साथ “पूर्ण, बिना शर्त युद्धविराम” के लिए तैयार हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2025 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).