विदेश की खबरें | पुतिन ने यूक्रेन में रूस के सैनिकों के प्रदर्शन की सराहना की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुतिन ने रूस में मार्च में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग के समक्ष अपने दस्तावेज प्रस्तुत करने के एक दिन बाद सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक में यह बात कही।
पुतिन ने रूस में मार्च में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग के समक्ष अपने दस्तावेज प्रस्तुत करने के एक दिन बाद सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक में यह बात कही।
उन्होंने कहा, “हमारे सैनिकों ने बढ़त बना रखी है। हम प्रभावी ढंग से वही कर रहे हैं जो हमारे अनुसार आवश्यक है। हमारे कमांडर सुरक्षा को लेकर डटे हुए हैं और हमारी स्थिति में सुधार हो रहा है।”
उन्होंने ग्रीष्मकाल के दौरान यूक्रेन के हमलों को नाकाम करने के लिए सैनिकों की तारीफ की।
पुतिन ने कहा, “दुश्मन को भारी नुकसान उठाना पड़ा है और काफी हद तक उसके भंडार बर्बाद कर दिए गए हैं।”
उन्होंने कहा, “ हमें सैन्य, रणनीतिक रूप से हराने के पश्चिम के प्रयास हमारे सैनिकों के साहस व धैर्य, हमारे सशस्त्र बलों की बढ़ती ताकत और हमारे सैन्य उद्योगों की क्षमता के सामने विफल हो गए हैं।”
जून की शुरुआत में शुरू हुए जवाबी हमले के दौरान, यूक्रेनी सेनाएं कोई महत्वपूर्ण लाभ हासिल करने में विफल रही हैं। यूक्रेन विशाल बारूदी सुरंगों समेत रूस की बहुस्तरीय सुरक्षा प्रणाली का सामना करना पड़ा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)