विदेश की खबरें | वैग्नर प्रमुख प्रिगोझिन की अंत्येष्टि में पुतिन के शामिल होने की योजना नहीं : रूसी राष्ट्रपति कार्यालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. क्रेमलिन प्रवक्ता दमित्रि पेस्कोव ने यह नहीं बताया कि कहां या कब प्रिगोझिन को दफनाया जाएगा। इस बीच, कुछ रूसी मीडिया ने सुझाव दिया है कि प्रिगोझिन के गृह नगर सेंट पीटर्सबर्ग में मंगलवार को यह अंत्येष्टि की जा सकती है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

क्रेमलिन प्रवक्ता दमित्रि पेस्कोव ने यह नहीं बताया कि कहां या कब प्रिगोझिन को दफनाया जाएगा। इस बीच, कुछ रूसी मीडिया ने सुझाव दिया है कि प्रिगोझिन के गृह नगर सेंट पीटर्सबर्ग में मंगलवार को यह अंत्येष्टि की जा सकती है।

सेंट पीटर्सबर्ग के फोनतांका समाचार संस्थान और कुछ अन्य मीडिया संस्थानों ने कहा कि प्रिगोझिन (62) की अंत्येष्टि सेराफिमोवस्कोये क्रबिस्तान में किये जाने की संभावना है। मंगलवार को कब्रिस्तानी की बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों द्वारा घेराबंदी देखी गई, जहां पुतिन के माता-पिता भी दफनाये गये थे। शहर के अन्य कब्रिस्तानों में भी पुलिस कर्मियों की मौजूदगी देखने को मिली।

बुधवार को हुई विमान दुर्घटना में मारे गये प्रिगोझिन के शीर्ष लेफ्टिनेंट की भी सेंट पीटर्सबर्ग में अंत्येष्टि किये जाने की उम्मीद है।

देश की शीर्ष आपराधिक जांच एजेंसी ‘इंवेस्टीगेटिव कमेटी’ ने प्रिगोझिन की मौत की रविवार को पुष्टि की थी।

रूस के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने पिछले सप्ताह कहा था कि प्रिगोझिन (62) और उनके शीर्ष सहयोगियों को लेकर जा रहा एक निजी विमान मॉस्को के उत्तर पश्चिम में बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग के बीच रास्ते में विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सभी सात यात्रियों और चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

रूस के राष्ट्रपति पुतिन की सत्ता को चुनौती देने वाले सशस्त्र विद्रोह का प्रिगोझिन के नेतृत्व करने के दो महीने बाद यह घटना घटी थी।

अमेरिका के शुरुआती खुफिया आकलन से निष्कर्ष निकाला गया था कि जानबूझकर किए गए विस्फोट के कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। वहीं, रूस ने इस निष्कर्ष को खारिज करते हुए इसे पूरी तरह से झूठ बताया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट