विदेश की खबरें | यूक्रेन की बढ़त पर पुतिन और जेलेंस्की बड़े सहयोगियों को अपनी तरफ रिझाने में जुटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उजबेकिस्तान के प्राचीन शहर समरकंद में पुतिन को रूस के अंतरराष्ट्रीय एकांतवास को खत्म करने और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से अपने संबंधों को मजबूत बनाने की उम्मीद है। मौजूदा भूराजनीतिक परिदृश्यय में पश्चिमी शक्तियों के खिलाफ रूस-चीन को संभावित संतुलन के रूप में देखा जा रहा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उजबेकिस्तान के प्राचीन शहर समरकंद में पुतिन को रूस के अंतरराष्ट्रीय एकांतवास को खत्म करने और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से अपने संबंधों को मजबूत बनाने की उम्मीद है। मौजूदा भूराजनीतिक परिदृश्यय में पश्चिमी शक्तियों के खिलाफ रूस-चीन को संभावित संतुलन के रूप में देखा जा रहा है।

रूसी राष्ट्रपति के विदेश मामलों के सलाहकार के अनुसार पुतिन और शी एक-दूसरे से मिलने और यूक्रेन पर चर्चा करने वाले हैं।

उधर, अधिकारियों ने कहा कि कीव में बुधवार की रात जेलेंस्की के एजेंडे में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ एक बैठक थी। अध्यक्ष उर्सुला ने एक बार फिर यूक्रेन के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता दिखाई।

कुछ क्षेत्रों में रूसी सेना को सीमा की ओर तेजी से पीछे धकेला जा रहा है। रूस अब भी अग्रिम पंक्ति के पीछे से हमला कर रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि रूसी सैनिकों ने जेलेंस्की के जन्मस्थान क्रिवी रिह के पास जलाशय के बांध पर सात मिसाइलें दागीं। इससे हुए नकसान के कारण 100 से अधिक घरों को बाढ़ का सामना करना पड़ा।

क्रिवी रिह के प्रमुख ऑलेक्जेंडर विलकुल ने बृहस्पतिवार को कहा कि अधिकारियों ने नदी के प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए दो बांधों को उड़ा दिया।

अपनी जड़ों के इतने करीब हमले ने जेलेंस्की को नाराज कर दिया और उन्होंने कहा कि हमलों का कोई सैन्य मूल्य नहीं था। बुधवार देर रात अपने संबोधन में जेलेंस्की ने कहा, ‘‘सैकड़ों-हजारों आम नागरिकों को मारना भी एक कारण है, जिसकी वजह से रूस हार जाएगा।’’

राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में सात यूक्रेनी क्षेत्रों में रूसी गोलाबारी में कम से कम दो नागरिक मारे गए और 14 घायल हो गए।

उधर, जेलेंस्की उत्साही मूड में दिखे और कहा कि लगभग 400 बस्तियों को लड़ाई के एक सप्ताह से भी कम समय में वापस ले लिया गया।

जेलेंस्की ने कहा, ‘‘यह हमारे योद्धाओं का एक अभूतपूर्व आंदोलन था। यूक्रेनी एक बार फिर वह करने में कामयाब रहे, जिसे कई लोग असंभव मानते थे।’’ जेलेंस्की के और अधिक पश्चिमी सैन्य सामग्री के लिए अग्रह करने की उम्मीद है, जो कि जवाबी कार्रवाई को जारी रखने के लिए जरूरी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान