विदेश की खबरें | पुतिन और मैक्रों ने फोन पर पश्चिम एशिया, यूक्रेन पर चर्चा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को पश्चिम एशिया में स्थिति पर चर्चा की।
मॉस्को, एक जुलाई रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को पश्चिम एशिया में स्थिति पर चर्चा की।
उनकी यह बातचीत ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिकी हमले के बाद हुई है।
पुतिन और मैक्रों के बीच लगभग तीन साल बाद फोन पर बात हुई है।
क्रेमलिन प्रेस कार्यालय ने बताया कि बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों के रूप में पश्चिम एशिया में स्थिरता बनाए रखने की अपनी जिम्मेदारी पर जोर दिया।
इसमें कहा गया कि दोनों नेताओं ने ईरान के असैन्य परमाणु अनुसंधान के अधिकार को रेखांकित किया।
यूक्रेन में स्थिति पर चर्चा करते हुए पुतिन ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति से कहा कि पश्चिम ने मॉस्को के हितों की अनदेखी करके तथा उस देश में रूस के विरुद्ध मोर्चा बनाकर यूक्रेन में संघर्ष को बढ़ावा दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 12:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

