विदेश की खबरें | चीनी विदेश मंत्री से बैठक के बाद पुतिन ने अक्टूबर में चीन की यात्रा का निमंत्रण स्वीकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (फाइल फोटो के साथ)

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

(फाइल फोटो के साथ)

मॉस्को, 20 सितंबर (एपी) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि उन्होंने अक्टूबर में होने वाले बेल्ट एंड रोड सम्मेलन के दौरान चीन की यात्रा के लिए चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की ओर से भेजे गए निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

पुतिन ने मॉस्को में चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात के बाद कहा कि रूस और चीन "एक बड़े यूरेशियन क्षेत्र के निर्माण के हमारे विचारों को एकीकृत कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि चीन की बेल्ट एंड रोड पहल उसी का एक हिस्सा है।

यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से रूस का चीन की ओर झुकाव बढ़ा है। रूस ने चीन को ऊर्जा आपूर्ति बढ़ा दी है और दोनों देश संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहे हैं।

चीन ने यूक्रेन युद्ध पर तटस्थ रुख अपनाया है और उसने रूस के खिलाफ पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों की भी निंदा की है।

चीन ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) और अमेरिका पर पुतिन को सैन्य कार्रवाई के लिए उकसाने का भी आरोप लगाया। चीन ने पिछले साल कहा था कि रूस के साथ उसकी दोस्ती की "कोई सीमा नहीं" है।

वांग माल्टा में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात के बाद चार दिन की यात्रा पर सोमवार को रूस पहुंचे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान