देश की खबरें | पुष्कर धामी ने उत्तराखंड के पुलिस निरीक्षक केवल खुराना को श्रद्धांजलि दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक केवल खुराना की पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
देहरादून, 24 फरवरी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक केवल खुराना की पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री यहां ‘पुलिस आफिसर्स कॉलोनी’ स्थित उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने उनके शोकसंतप्त परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया ।
वर्ष 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी खुराना कैंसर से पीड़ित थे और लंबे इलाज के बाद रविवार को नयी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली थी। वह 46 वर्ष के थे।
खुराना फिलहाल पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) के पद पर तैनात थे। उन्होंने अपने कैरियर के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। वह 2013 में देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर भी रहे थे।
उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने भी पूरे पुलिस बल की ओर से खुराना के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)