देश की खबरें | संसद में ‘धक्का-मुक्की’: राजग सांसदों ने राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस को शिकायत सौंपी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अनुराग ठाकुर और बांसुरी स्वराज सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के तीन सांसदों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस को एक शिकायत देकर, उन पर संसद में ‘‘धक्का-मुक्की’’ के दौरान ‘‘शारीरिक हमला और उकसावे’’ में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
नयी दिल्ली, 19 दिसंबर अनुराग ठाकुर और बांसुरी स्वराज सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के तीन सांसदों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस को एक शिकायत देकर, उन पर संसद में ‘‘धक्का-मुक्की’’ के दौरान ‘‘शारीरिक हमला और उकसावे’’ में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के एक सांसद के साथ ठाकुर और स्वराज ने संसद मार्ग पुलिस थाने में अधिकारियों से मुलाकात की और लिखित शिकायत दी।
ठाकुर ने पुलिस थाने के बाहर मीडिया से कहा, ‘‘हमने श्री राहुल गांधी के खिलाफ शारीरिक हमला और उकसावे के लिए शिकायत दी है।’’
इससे पहले संविधान निर्माता बी आर आंबेडकर के कथित अपमान को लेकर संसद परिसर में विपक्ष और राजग सांसदों के बीच हुई धक्का-मुक्की में पूर्व मंत्री प्रतापचंद्र सारंगी घायल हो गए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सारंगी को धक्का देने का आरोप लगाया हालांकि कांग्रेस नेता ने इस आरोप को खारिज किया है।
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि इस धक्का-मुक्की में भाजपा सांसद मुकेश राजपूत भी घायल हो गए।
सूत्रों ने बताया कि संसद परिसर में सारंगी और राजपूत को चोट लगने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दोनों सांसदों को फोन करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिल गई है और वह इसकी जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2024 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

