जरुरी जानकारी | पूर्वांकर मुंबई में आठ आवासीय सोसायटी का पुनर्निर्माण करेगी, 2,100 करोड़ रुपये के राजस्व की उम्मीद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल्टी कंपनी पूर्वांकर लिमिटेड मुंबई के चेंबूर में आठ आवासीय सोसायटी का पुनर्निर्माण करेगी। कंपनी को इनके बिक्री योग्य क्षेत्र से 2,100 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है।
नयी दिल्ली, सात जुलाई रियल्टी कंपनी पूर्वांकर लिमिटेड मुंबई के चेंबूर में आठ आवासीय सोसायटी का पुनर्निर्माण करेगी। कंपनी को इनके बिक्री योग्य क्षेत्र से 2,100 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है।
सोमवार को एक नियामकीय सूचना में बेंगलुरु की कंपनी पूर्वांकर लिमिटेड ने बताया कि कंपनी को मुंबई के चेंबूर में आठ आवासीय सोसायटी के पुनर्विकास के लिए चुना गया है।
कंपनी ने कहा कि इससे चार एकड़ में फैले 12 लाख वर्ग फुट से अधिक की कुल विकास क्षमता का पता चलेगा, जिसका अनुमानित सकल विकास मूल्य (जीडीवी) 2,100 करोड़ रुपये है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक आशीष पूर्वांकर ने कहा कि कंपनी का इरादा पश्चिम भारत में मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) और पुणे के बाजारों में अपनी उपस्थिति को मजबूत करना है।
उन्होंने कहा, ‘‘(पश्चिम) क्षेत्र से लगभग 18,000 करोड़ रुपये के जीडीवी का योगदान मिलने की उम्मीद है, जिसमें से लगभग 7,700 करोड़ रुपये अकेले पुनर्विकास के काम से आएंगे।’’
पूर्वांकर ने अबतक नौ शहरों - बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोयंबटूर, मंगलुरु, कोच्चि, मुंबई, पुणे और गोवा में 5.3 करोड़ वर्ग फुट की 90 से अधिक परियोजनाएं पूरी की हैं। कंपनी का कुल भूमि बैंक 2.5 करोड़ वर्ग फुट है, और जारी परियोजनाओं का कुल क्षेत्रफल 3.7 करोड़ वर्ग फुट है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

