जरुरी जानकारी | पूर्वांकरा ने बेंगलुरु में 1000 करोड़ रुपये की आवासीय परियोजना के लिए भूमि मालिक के साथ की साझेदारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल एस्टेट कंपनी पूर्वांकरा ग्रुप ने पूर्वी बेंगलुरु के बालागेरे में करीब 1,000 करोड़ रुपये की आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए एक भूस्वामी के साथ साझेदारी की बृहस्पतिवार को घोषणा की।
बेंगलुरु, 10 जुलाई रियल एस्टेट कंपनी पूर्वांकरा ग्रुप ने पूर्वी बेंगलुरु के बालागेरे में करीब 1,000 करोड़ रुपये की आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए एक भूस्वामी के साथ साझेदारी की बृहस्पतिवार को घोषणा की।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कि उसने पूर्वी बेंगलुरु में 5.5 एकड़ भूखंड के लिए एक संयुक्त विकास समझौते (जेडीए) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका ‘‘अनुमानित सकल विकास मूल्य (जीडीवी) 1,000 करोड़ रुपये से अधिक है।’’
इस भूमि का कुल बिक्री योग्य क्षेत्रफल 8.3 लाख वर्ग फुट है।
पूर्वांकरा ग्रुप ने उस भूस्वामी का नाम नहीं बताया जिसके साथ उसने जेडीए पर हस्ताक्षर किया है। राजस्व या लाभ साझाकरण संरचना का खुलासा भी नहीं किया।
बालागेरे में स्थित इस परियोजना के अगले छह से नौ महीनों में शुरू होने की उम्मीद है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक आशीष पूर्वांकरा ने कहा, ‘‘ यह संयुक्त विकास हमारी सतत विकास रणनीति को रेखांकित करता है। साथ ही शहर के सबसे गतिशील एवं आशाजनक छोटे बाजारों में से एक पूर्वी बेंगलुरु में हमारे विश्वास की पुष्टि करता है।’’
पूर्वांकरा लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (दक्षिण) मल्लन्ना ससलु ने कहा कि बालागेरे एक उच्च-संभावित आवासीय छोटे बाजार के रूप में उभरा है।
उन्होंने कहा, ‘‘ संयुक्त विकास समझौते (जेडीए) के तहत संरचित यह परियोजन विकास के लिए हमारे पूंजी-कुशल दृष्टिकोण को दर्शाती है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

