देश की खबरें | पुरी मंदिर ने रथों पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले सेवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने मंगलवार को कुछ सेवकों के खिलाफ पुलिस में औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई कि वे प्रतिबंध के बावजूद रथयात्रा के दौरान रथों पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे थे।
पुरी, आठ जुलाई श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने मंगलवार को कुछ सेवकों के खिलाफ पुलिस में औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई कि वे प्रतिबंध के बावजूद रथयात्रा के दौरान रथों पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे थे।
इस संबंध में एसजेटीए, पुरी के विशेष कार्य अधिकारी (सुरक्षा) ने सिंहद्वार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत में कहा गया, “मैं आपके संज्ञान में लाना चाहता हूं कि इस वर्ष पुरी में रथयात्रा के दौरान रथों पर/अंदर मोबाइल फोन ले जाने/उपयोग करने पर प्रतिबंध के बावजूद, कुछ सोशल मीडिया और अन्य मीडिया प्लेटफार्मों से यह देखा गया है कि कुछ सेवक रथों पर अपने मोबाइल फोन का उपयोग कर रहे थे।”
इसमें कहा गया है कि रथ यात्रा में मोबाइल फोन के इस्तेमाल से न केवल अनुष्ठान की पवित्रता भंग होती है, बल्कि जान-माल की सुरक्षा को भी खतरा होता है। शिकायत में कहा गया है, “इसलिए इसे प्राथमिकी के तौर पर माना जाए और इस पवित्र आयोजन की पवित्रता और सुरक्षा बनाए रखने में मानदंडों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।”
एसजेटीए ने फोटोग्राफिक साक्ष्य भी संलग्न किए हैं, जिनमें सेवकों को रथों पर मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए दिखाया गया है।
रथ यात्रा के दौरान मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध एक दीर्घकालिक प्रोटोकॉल है जिसका उद्देश्य इस अवसर की धार्मिक पवित्रता को बनाए रखना और भारी भीड़ के बीच सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 12:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

