एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पुरी नगर निकाय का उन्नयन कर नगर निगम बनाया जाएगा: ओडिशा के मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को कहा कि पुरी नगर निकाय का उन्नयन कर इसे नगर निगम बनाया जाएगा।

देश की खबरें | पुरी नगर निकाय का उन्नयन कर नगर निगम बनाया जाएगा: ओडिशा के मुख्यमंत्री

भुवनेश्वर, चार जुलाई ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को कहा कि पुरी नगर निकाय का उन्नयन कर इसे नगर निगम बनाया जाएगा।

पत्रकारों से बातचीत में माझी ने कहा कि इससे संबंधित सभी प्रक्रियाएं पांच जुलाई को शुरू कर दी जाएंगी।

उन्होंने कहा, "सरकार ने पुरी नगरपालिका का उन्नयन करके नगर निगम बनाने का निर्णय लिया है। पुरी महानगर निगम का गठन पुरी शहर और आसपास की पंचायतों के क्षेत्रों को मिलाकर किया जाएगा।"

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित पुरी नगर निगम में पुरी सदर और ब्रह्मगिरी खंडों में लगभग सात से आठ पंचायतें होंगी।

माझी ने कहा कि भाजपा सरकार पुरी को देश का सर्वश्रेष्ठ धार्मिक और पर्यटन स्थल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, "पुरी शहर के सौंदर्यीकरण और विकास के बिना समृद्ध ओडिशा की कल्पना असंभव है। आज की घोषणा समृद्ध राज्य बनाने के सरकार के दृष्टिकोण का हिस्सा है।"

हर साल लाखों पर्यटकों के पुरी आने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार का कर्तव्य है कि वह पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करे।

अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में ओडिशा में पांच (भुवनेश्वर, कटक, बरहामपुर, संबलपुर और राउरकेला) नगर निगम हैं। पुरी छठा नगर निगम होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).