देश की खबरें | पुरी: जगन्नाथ मंदिर के एक सेवादार में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्री जगन्नाथ मंदिर के एक सेवादार की जांच में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को होने वाले वार्षिक रथयात्रा महोत्सव से पहले मंदिर के पुजारियों और पुलिस कर्मियों की अनिवार्य कोविड-19 जांच के दौरान यह मामला सामने आया।

पुरी, 23 जून श्री जगन्नाथ मंदिर के एक सेवादार की जांच में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को होने वाले वार्षिक रथयात्रा महोत्सव से पहले मंदिर के पुजारियों और पुलिस कर्मियों की अनिवार्य कोविड-19 जांच के दौरान यह मामला सामने आया।

अधिकारी ने कहा कि संक्रमित पाए गए सेवादार को रथयात्रा से संबंधित किसी भी अनुष्ठान में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़े | बिहार चुनाव से पहले RJD को झटका, रघुवंश प्रसाद ने छोड़ा उपाध्यक्ष पद : 23 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देशों के अनुसार सोमवार रात को 1,143 सेवादारों के नमूने जांच के वास्ते लिए गए थे।

अधिकारी ने कहा, “एक को छोड़कर, किसी और की जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। संक्रमित पाए गए सेवादार को कोविड-19 अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।”

यह भी पढ़े | India China Border Tension: दोनों पक्षों में पीछे हटने को लेकर बनी सहमति, मोल्‍डो में हुई कमांडर स्तर की वार्ता पर सेना की ओर से दी गई जानकारी.

पहले दिए गए अपने आदेश में संशोधन करते हुए उच्चतम न्यायालय ने ओडिशा सरकार द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद रथयात्रा महोत्सव के आयोजन की अनुमति सोमवार को दी थी।

ओडिशा सरकार ने न्यायालय में आश्वासन दिया था कि रथयात्रा का आयोजन सीमित स्तर पर किया जाएगा और उसमें जनता को भाग लेने की अनुमति नहीं होगी।

मंदिर के एक अधिकारी ने बताया कि मंदिर से भगवान की प्रतिमाओं को रथ तक लाने का अनुष्ठान आज सुबह उन सेवादारों ने किया जिनकी जांच में कोविड-19 की पुष्टि नहीं हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\