देश की खबरें | पंजाबी विश्वविद्यालय ने वरिष्ठ संकाय सदस्य को निलंबित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाबी विश्वविद्यालय ने एक वरिष्ठ संकाय सदस्य पर दूसरे देश का स्थाई निवासी होने का आरोप लगने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया है।
पटियाला, 12 मई पंजाबी विश्वविद्यालय ने एक वरिष्ठ संकाय सदस्य पर दूसरे देश का स्थाई निवासी होने का आरोप लगने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया है।
‘स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज’ के एक प्रोफेसर पुष्पेंद्र सिंह गिल को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया।
विश्वविद्यालय ने कहा कि गिल ने दूसरे देश में स्थाई निवासी का दर्जा हासिल करने से पहले विश्वविद्यालय या सरकार या प्रशासन को नहीं बताया और न ही इसके लिए पूर्व अनुमति ली।
प्रोफेसर ने हालांकि आरोपों से इंकार किया है और विश्वविद्यालय प्रशासन पर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए उन्हें निशाना बनाने का आरोप लगाया है।
गिल ने कहा, ‘‘मेरे पास कभी किसी दूसरे देश के स्थाई निवासी का दर्जा नहीं रहा।’’
उन्होंने कहा कि वह पिछले सात साल से विदेश यात्रा पर नहीं गए हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘सात साल तक विदेश यात्रा पर गए बगैर स्थाई निवासी का दर्जा बरकरार रखना असंभव है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)