देश की खबरें | पंजाबी गायक सार्दूल सिकंदर की मोहाली के अस्पताल में मृत्यु, कोरोना वायरस से संक्रमित थे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के लोकप्रिय गायक और अभिनेता सार्दूल सिकंदर की मोहाली के अस्पताल में बुधवार को मौत हो गई। 60 वर्षीय अभिनेता का कोविड-19 का इलाज चल रहा था।

चंडीगढ़, 24 फरवरी पंजाब के लोकप्रिय गायक और अभिनेता सार्दूल सिकंदर की मोहाली के अस्पताल में बुधवार को मौत हो गई। 60 वर्षीय अभिनेता का कोविड-19 का इलाज चल रहा था।

फोर्टिस अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि 2016 में गुर्दा प्रतिरोपण करा चुके सिकंदर को 19 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार अपराह्न 11:55 बजे उनकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में उनके स्वास्थ्य में गिरावट आयी थी, उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था।

पंजाब संगीत जगत में ‘आइकन’ सिकंदर के परिवार में पत्नी अमार नूरी और बेटे सारंग तथा आलाप सिकंदर हैं।

गायक के असामयिक मौत पर तमाम लोगों ने शोक जताया है।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने उन्हें लोकप्रिय गायक बताते हुए कहा कि वह ‘‘बहुत दुखी हैं।’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हाल ही में उनके कोविड-19 से ग्रस्त होने की पुष्टि हुई थी और उनका इलाज चल रहा था। पंजाबी संगीत जगत आज निर्धन हो गया। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।’’

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट किया है, ‘‘पंजाबी के लोकप्रिय गायक सार्दूल सिकंदर की मृत्यु की खबर सुनकर दुखी हूं। पंजाबी फिल्म और संगीत जगत को भारी क्षति पहुंची है। उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के लिए प्रार्थना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’’

सिकंदर ने ‘जग्गा डाकू’ सहित कई पंजाबी फिल्मों में अभिनय किया है। वह 1980 के दशक की शुरुआत में रेडियो और टीवी पर अपने कार्यक्रमों से लोकप्रिय हुए थे। उनका एलबम ‘रोडवेज दी लॉरी’ तुरंत बड़ी हिट बन गयी थी।

पंजाब में फतेहगढ़ साहिब के खेड़ी नौध सिंह में जन्मे सिकंदर संगीत के पटियाला घराना से थे और 1991 में रिलीज उनके एलबम ‘हुस्ना दे मल्कों’ की पांच लाख से ज्यादा प्रतियां बिकी थीं।

कई हिट गाने ‘सानू इश्क ब्रांडी चढ़ गयी’, ‘एक चरखा गली विच ढा लाया’ उनके नाम हैं। उन्होंने 2003 में सनी देओल और प्रिटी जिंटा स्टारर ‘द हीरो : लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ का गीत ‘मारी कायेल ने ऐसी कूक’ गाया था।

पटियाला से सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री परनीत कौर ने कहा कि सिकंदर के जाने से पंजाब संगीत जगत और देश-दुनिया के लाखों प्रशंसकों के दिलों में शून्य पैदा हो गया है।

पंजाबी गायक गुरदास मान, अभिनेता आयुष्मान खुराना, अभिनेता दिलजीत दोसांज, संगीतकार विशाल ददलानी, हास्य कलाकार कपिल शर्मा सहित अन्य लोगों ने भी सिंकदर की मृत्यु पर शोक जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\