देश की खबरें | पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने रिश्वत मामले में ‘आप’ विधायक के ‘करीबी’ को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में बठिंडा ग्रामीण सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक के करीबी माने जाने वाले एक व्यक्ति को राज्य सतर्कता ब्यूरो ने रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है।

चंडीगढ़, 16 फरवरी पंजाब में बठिंडा ग्रामीण सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक के करीबी माने जाने वाले एक व्यक्ति को राज्य सतर्कता ब्यूरो ने रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है।

ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि पटियाला के समाना के निवासी राशिम गर्ग को चार लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

बठिंडा जिले के घुड़ा की ग्राम प्रधान सीमा रानी के पति शिकायतकर्ता प्रीतपाल सिंह ने आरोप लगाया कि गर्ग संगत के प्रखंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) से 25 लाख रुपये का सरकारी अनुदान जारी कराने की एवज में उनकी पत्नी से पांच लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी पहले ही 50 हजार रुपये रिश्वत ले चुका था और बाकी रुपये की मांग कर रहा था।

शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद सतर्कता ब्यूरो ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से दूसरी किश्त के रूप में चार लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गर्ग को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ़ बठिंडा के सतर्कता ब्यूरो थाने में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now