देश की खबरें | पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के सतर्कता ब्यूरो ने रिश्वत लेने के आरोप में एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) को गिरफ्तार किया है।
चंडीगढ़, पांच मार्च पंजाब के सतर्कता ब्यूरो ने रिश्वत लेने के आरोप में एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) को गिरफ्तार किया है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि बठिंडा तलवंडी साबो थाने में तैनात जगतार सिंह को एक स्थानीय निवासी की शिकायत पर शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
शिकायतकर्ता ने विभाग से संपर्क कर आरोप लगाया था कि पुलिस अधिकारी ने एक मामले में उसकी मदद करने के लिए रिश्वत के रूप में 20,000 रुपये मांगे थे।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि एएसआई पहले पांच हजार रुपये ले चुका था और बाकी पैसे देने को कह रहा था।
बठिंडा रेंज की एक सतर्कता टीम ने जाल बिछाया और अधिकारी को शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।
एएसआई के खिलाफ बठिंडा रेंज के सतर्कता थाने में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)