देश की खबरें | पंजाब: सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो फैलाने को लेकर दो युवक पकड़े गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लुधियाना आयुक्तालय पुलिस ने शनिवार को विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर फर्जी वीडियो प्रसारित करने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया।

लुधियाना (पंजाब), 10 मई लुधियाना आयुक्तालय पुलिस ने शनिवार को विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर फर्जी वीडियो प्रसारित करने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया।

पुलिस उपायुक्त रूपिंदर सिंह ने कहा कि इन वीडियो से लोगों में अनावश्यक दहशत फैल गई।

उन्होंने बताया कि लुधियाना पुलिस की साइबर सेल को वीडियो साझा किये जाने की सूचना मिली थी जिसपर तुरंत कार्रवाई करते हुए उसने जांच शुरू की और दो आरोपियों को हिरासत में लिया।

सिंह ने कहा कि साइबर सेल किसी भी अतिरिक्त उल्लंघन या संबंधित गतिविधियों का पता लगाने के लिए संदिग्धों के सोशल मीडिया प्रोफाइल का गहन विश्लेषण कर रही है।

डीसीपी सिंह ने जनता से सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो और अन्य प्रकार की भ्रामक सामग्री बनाने, साझा करने या बढ़ावा देने से बचने का आग्रह किया।

सिंह ने कहा, ‘‘गलत सूचना फैलाना एक गंभीर अपराध है और दोषी पाये जाने वालों पर लुधियाना पुलिस की सोशल मीडिया के दुरुपयोग के प्रति शून्य-सहिष्णुता की नीति के अनुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

जिम्मेदार ऑनलाइन व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए, डीसीपी ने नागरिकों से अपील की कि वे जानकारी साझा करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की पुष्टि करें और उन्हें विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने की सलाह दें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\