देश की खबरें | पंजाब ने हिमाचल पर बढ़त बनायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (123) और कप्तान अभिषेक शर्मा (98) के बीच पहले विकेट के लिये 182 रन की साझेदारी से पंजाब ने अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 393 रन बनाकर हिमाचल प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप एफ मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को यहां 39 रन की बढ़त हासिल की।

नयी दिल्ली, 18 फरवरी सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (123) और कप्तान अभिषेक शर्मा (98) के बीच पहले विकेट के लिये 182 रन की साझेदारी से पंजाब ने अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 393 रन बनाकर हिमाचल प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप एफ मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को यहां 39 रन की बढ़त हासिल की।

हिमाचल ने इससे पहले सुबह छह विकेट पर 324 रन से आगे खेलना शुरू किया और 30 रन के अंदर बाकी बचे विकेट गंवाकर पहली पारी में 354 रन बनाये। आकाश वशिष्ठ ने 87 रन का योगदान दिया जबकि पंजाब के लिये बलतेज सिंह ने पांच विकेट लिये।

पंजाब ने इसके बाद हिमाचल के गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा ली। प्रभसिमरन ने अपनी पारी में 138 गेंदें खेली तथा 21 चौके और एक छक्का लगाया, लेकिन अभिषेक शतक से चूक गये। उन्होंने राघव धवन को वापस कैच थमाने से पहले 101 गेंद की अपनी पारी में नौ चौके और पांच छक्के लगाये।

स्टंप उखड़ने के समय मनदीप सिंह 62 और अनमोल मल्होत्रा 23 रन पर खेल रहे थे जबकि गगनदीप सिंह मान ने 46 रन का योगदान दिया।

ग्रुप एफ के एक अन्य मैच में हरियाणा ने त्रिपुरा के खिलाफ अपनी पहली पारी में 556 रन का विशाल स्कोर बनाया। उसकी तरफ से यशु शर्मा ने 129, कपिल हुड्डा ने 84 और निशांत सिंधू ने नाबाद 93 रन का योगदान दिया। त्रिपुरा के लिये शंकर पॉल ने पांच विकेट लिये।

त्रिपुरा ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 56 रन बनाये हैं और वह हरियाणा से 500 रन पीछे है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान