देश की खबरें | पंजाब: टोल प्लाजा कर्मियों ने प्रदर्शन किया,किसान संगठन पर टोल वसूली नहीं करने देने का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के होशियारपुर जिले में टोल प्लाजा कर्मियों ने शनिवार को विरोध मार्च निकाला और आरोप लगाया कि एक किसान संगठन धरना दे रहा है और वाहनों से टोल की वसूली नहीं होने दे रहा है।

होशियारपुर (पंजाब), 17 दिसंबर पंजाब के होशियारपुर जिले में टोल प्लाजा कर्मियों ने शनिवार को विरोध मार्च निकाला और आरोप लगाया कि एक किसान संगठन धरना दे रहा है और वाहनों से टोल की वसूली नहीं होने दे रहा है।

नंगल शहीदान, चोलंग, मानगढ़ और हरसा मनसेर टोल प्लाजा के कर्मचारियों सहित प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट कार्यालय से जिला प्रशासनिक परिसर तक विरोध मार्च निकाला।

उन्होंने आरोप लगाया कि किसान मजदूर संघर्ष कमेटी (केएमएससी) जिले के सभी टोल प्लाजा और राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में धरना दे रही है और उन्हें वाहनों से टोल नहीं वसूलने दे रही है।

टोल प्लाजा वर्कर यूनियन के प्रदेश महासचिव रोशन लाल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने सभी टोल प्लाजा पर केएमएससी के धरने के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने प्रशासन से हस्तक्षेप करने की मांग की।

उन्होंने दावा किया कि टोल की वसूली नहीं होने के कारण टोल कंपनियां इस अवधि के लिए उन्हें वेतन नहीं देंगी।

टोल प्लाजा कर्मियों ने होशियारपुर के उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान