जरुरी जानकारी | पंजाब एक औद्योगिक पार्क बटिंडा में स्थापित करेगा: मनप्रीत बादल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश सरकार ने भटिंडा में अब बंद हो चुके गुरु नानक देव थर्मल पावर प्लांट की जमीन पर दवा क्षेत्र के लिए एक औद्योगिक पार्क स्थापित करने का फैसला किया है।

चंडीगढ़, 23 जून पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश सरकार ने भटिंडा में अब बंद हो चुके गुरु नानक देव थर्मल पावर प्लांट की जमीन पर दवा क्षेत्र के लिए एक औद्योगिक पार्क स्थापित करने का फैसला किया है।

बादल ने विपक्षी दल ‘आम आदमी पार्टी की आलोचना को खारिज कर दिया, जिसने राज्य सरकार पर बिजली घर को पुनर्जीवित करने के बजाय अपने ‘पसंदीदा’ लोगों को उसकी जमीन देने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट से अधर में लटकी सरकारी कर्मचारियों की यह मांग, जल्द फैसले की उम्मीद नहीं.

बादल ने कहा कि गैर-लाभप्रद साबित होने के कारण कोयला आधारित यह संयंत्र वर्ष 2018 में बंद कर दिया गया था।

बादल ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘सरकार ने भटिंडा में बिजली संयंत्र के 1,764 एकड़ भूमि में से 1,320 एकड़ में एक औद्योगिक पार्क स्थापित करने का फैसला किया है।’’

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: पुलवामा जैसा हमला दोहराने की साजिश में जैश-ए-मोहम्मद, डीजीपी दिलबाग सिंह ने किया अहम खुलासा.

उन्होंने कहा कि इस परियोजना में 50,000 नौकरियां पैदा होंगी और भटिंडा को एक औद्योगिक केंद्र में बदल दिया जाएगा।

बादल ने कहा, ‘‘भारत सरकार देश में तीन फार्मास्युटिकल पार्क स्थापित कर रही है और पंजाब सरकार की कोशिश होगी कि ऐसा एक पार्क भटिंडा में स्थापित किया जाए।’’

उन्होंने कहा कि अगर भटिंडा में कोई दवा पार्क बनता है, तो यह इस क्षेत्र के लिए लाभ की स्थिति होगी।

बादल ने कहा, ‘‘मुझे बताया गया कि अगर राज्य सरकार इस पार्क के लिए जमीन देती है, तो भारत सरकार इसके लिए 700 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।’’

मंत्रिमंडल के फैसले के बाद, पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) की जमीन को अब पंजाब शहरी विकास प्राधिकरण (पीयूडीए) द्वारा 80:20 राजस्व साझाकरण योजना के माध्यम से अधिग्रहित करेगी।

हालांकि, आम आदमी पार्टी ने सोमवार को एक विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया था कि राज्य सरकार बंद बिजली संयंत्र की भूमि को ‘अपने प्रियजनों’ को सौंपने जा रही है।

आप नेता चाहते थे कि राज्य सरकार कोयले से चलने वाले बिजली संयंत्र को पुनर्जीवित करे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\