देश की खबरें | पंजाब ने हिमाचल पर शिकंजा कसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब ने पहली पारी में 172 रन की बढ़त हासिल करने के बाद हिमाचल प्रदेश को दूसरी पारी में पांच झटके देकर रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप एफ मैच में शनिवार को यहां अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

नयी दिल्ली, 19 फरवरी पंजाब ने पहली पारी में 172 रन की बढ़त हासिल करने के बाद हिमाचल प्रदेश को दूसरी पारी में पांच झटके देकर रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप एफ मैच में शनिवार को यहां अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

पंजाब ने तीसरे दिन सुबह तीन विकेट पर 394 रन से आगे खेलते हुए अपनी पहली पारी में 526 रन बनाये।

पहली पारी में 354 रन बनाने वाले हिमाचल की दूसरी पारी में शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 151 रन बनाये हैं और उसे पारी की हार से बचने के लिये अब भी 21 रन की जरूरत है।

मयंक मार्कंडेय ने पंजाब की तरफ से दो जबकि बलतेज सिंह और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट लिया है।

इसी ग्रुप के एक अन्य मैच में त्रिपुरा ने हरियाणा के 556 रन के जवाब में बिशाल घोष (नाबाद 136) और समित गोहेल (122) की शतकीय पारियों से चार विकेट पर 304 रन बनाकर पहली पारी में बढ़त हासिल करने की उम्मीद बनाये रखी।

घोष और गोहेल ने तीसरे विकेट के लिये 224 रन की साझेदारी करके त्रिपुरा को शुरुआती झटकों से उबारा। त्रिपुरा अभी हिमाचल से 252 रन पीछे है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान