पंजाब: टांडा में सड़क दुर्घटना में परिवार के तीन सदस्यों की मौत, एक घायल
यहां पर एक कार दुर्घटना में दो महिलाओं और एक बच्चे समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.
होशियारपुर, 4 जुलाई : यहां पर एक कार दुर्घटना में दो महिलाओं और एक बच्चे समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि घटना उस समय हुई जब कार होशियारपुर से करीब 34 किलोमीटर दूर फोकल प्वाइंट, टांडा के पास एक पुलिया से टकरा गयी. उन्होंने कहा कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोग जालंधर के रहने वाले थे. यह भी पढ़ें : हैकर्स ने ब्रिटिश सेना के यूट्यूब, ट्विटर अकाउंट पर क्रिप्टो स्कैम पोस्ट किए
पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति को टांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2022 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

