देश की खबरें | पंजाब: लुधियाना पश्चिम सीट से नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा को विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई शपथ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा को शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष ने शपथ दिलाई।
चंडीगढ़, 28 जून पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा को शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष ने शपथ दिलाई।
अरोड़ा (61) ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु को 10,637 मतों के अंतर से हराया था।
अरोड़ा को 35,179 मत मिले थे जबकि आशु को 24,542 मत प्राप्त हुए थे।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जीवन गुप्ता को 20,323 मत और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के उम्मीदवार परोपकार सिंह घुम्मण को 8,203 मत मिले थे।
उपचुनाव के लिए मतदान 19 जून को हुआ था और 23 जून को नतीजे घोषित किए गए थे।
आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के जनवरी में निधन के कारण यह सीट खाली हुई थी।
अरोड़ा को शनिवार को पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने शपथ दिलाई।
इस मौके पर ‘आप’ के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, ‘आप’ प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और विधायक बुद्ध राम मौजूद थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2025 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

