देश की खबरें | पंजाब ने मान सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रत्येक क्षेत्र में क्रांति देखी: केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया कि पंजाब ने भगवंत मान सरकार के शासनकाल में प्रत्येक क्षेत्र में क्रांति देखी है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य की पूर्ववर्ती सरकारों पर भ्रष्टाचार और लूट का आरोप लगाया।

पटियाला, दो अक्टूबर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया कि पंजाब ने भगवंत मान सरकार के शासनकाल में प्रत्येक क्षेत्र में क्रांति देखी है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य की पूर्ववर्ती सरकारों पर भ्रष्टाचार और लूट का आरोप लगाया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल राज्य के सरकारी अस्पतालों के पुनरुद्धार अभियान ‘सेहतमंद पंजाब’ की शुरुआत के लिए पटियाला में थे। केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यहां माता कौशल्या अस्पताल में एक सघन देखभाल इकाई और अन्य सुविधाओं की शुरुआत की।

केजरीवाल ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें यह जानकर आश्चर्य हुआ कि जिला अस्पतालों में गहन देखभाल इकाइयां नहीं हैं। गांधी जयंती के अवसर पर राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति आ रही है और आपको ‘‘अगले दो से तीन वर्षों में इसका प्रभाव दिखाई देगा।’’

उन्होंने कहा कि आप ने स्वास्थ्य क्षेत्र सहित कई ‘गारंटी’ का वादा किया था। अब पंजाब के 40 सरकारी अस्पतालों में गहन देखभाल इकाइयां, ऑपरेशन थिएटर और आपातकालीन वार्ड होंगे। केजरीवाल ने कहा कि लोगों को निजी अस्पतालों के समान ही सुविधाएं मिलेंगी और वे भी नि:शुल्क।

केजरीवाल ने कहा कि मान के शासनकाल में राज्य के सरकारी अस्पतालों की हालत में सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब में शिक्षा और स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत हुई है। पंजाब बदल रहा है। आप सरकार के महज डेढ़ साल में पूरे पंजाब में हर क्षेत्र में क्रांति आ गई है।’’

केजरीवाल ने राज्य की पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए दावा किया कि पंजाब पहले बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता था। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘पैसे के बिना कोई काम नहीं होता था।’’

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि मान सरकार भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हम एक भी भ्रष्ट व्यक्ति को नहीं बख्शेंगे। उनसे सारा पैसा लिया जाएगा तथा उसका इस्तेमाल अस्पतालों और स्कूलों के निर्माण में किया जाएगा।’’

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी सेवाएं दरवाजे पर मुहैया कराई जाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Infiltration Free India: 'घुसपैठ मुक्त भारत' मोदी सरकार का संकल्प, चुनावी वादा नहीं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Weather Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\